Headlines

Dehradun: मुख्यमंत्री धामी ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत फहराया तिरंगा, प्रदेशवासियों से की स्वतंत्रता दिवस पर सहभागिता की अपील

Dehradun: मुख्यमंत्री धामी ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत फहराया तिरंगा, प्रदेशवासियों से की स्वतंत्रता दिवस पर सहभागिता की अपील
शेयर करे-

Dehradun: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत तिरंगा फहराया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से शुरू हुआ यह अभियान आज जन-जन तक पहुंचकर राष्ट्रभक्ति का महाअभियान बन चुका है। तिरंगा हमारी स्वतंत्रता, एकता और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि इस स्वतंत्रता दिवस पर सभी अपने घर, कार्यालय, दुकान आदि पर गर्व और सम्मान के साथ तिरंगा फहराएं तथा स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले वीर सेनानियों को नमन करें। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि तिरंगे के साथ अपनी फोटो लेकर harghartiranga.com पर साझा करें।

For latest news updates click here

For English news updates click here   

Cynthia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *