Haldwani: उत्तराखंड के पारंपरिक लोकपर्व हरेले के अवसर पर हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित सिटी फॉरेस्ट में तराई सेंट्रल वन प्रभाग द्वारा विशेष पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, सांसद अजय भट्ट, कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, मेयर गजराज बिष्ट, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट समेत वन विभाग व प्रशासन के अनेक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
तेज बारिश के बावजूद सभी अतिथियों ने पूरे उत्साह के साथ पौधारोपण किया। कमिश्नर दीपक रावत और विधायक बंशीधर भगत ने स्वयं पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रत्येक अतिथि ने अपने नाम का एक पौधा लगाकर उसे संरक्षित रखने की जिम्मेदारी ली।
सांसद अजय भट्ट ने कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति से जुड़ाव और पर्यावरण संरक्षण की चेतना है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे पौधारोपण को अपनी आदत बनाएं ताकि वातावरण को शुद्ध रखने और ऑक्सीजन की कमी को दूर करने में सहयोग मिल सके।
इस अवसर पर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मंडलवासियों को हरेले की शुभकामनाएं दीं और लोगों से आग्रह किया कि वे पर्यावरण के प्रति सजग रहते हुए नियमित रूप से वृक्षारोपण करें और उनकी देखभाल को अपनी ज़िम्मेदारी समझें।
For latest news updates click here
For English news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar

