Headlines

Haldwani: प्रेस क्लब हल्द्वानी में 77वें गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति का भव्य उत्सव, ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ गूंजा परिसर

Haldwani: प्रेस क्लब हल्द्वानी में 77वें गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति का भव्य उत्सव, ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ गूंजा परिसर
शेयर करे-

Haldwani: प्रेस क्लब हल्द्वानी परिसर में 26 जनवरी को 77वें गणतंत्र दिवस का आयोजन पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में किया गया। कार्यक्रम में प्रेस क्लब अध्यक्ष संजय तलवाड़ एवं मुख्य संरक्षक कैलाश जोशी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान गाया गया और उपस्थित सदस्यों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर वंदेमातरम् और भारत माता की जय के गगनभेदी नारों से पूरा परिसर देशभक्ति से सराबोर हो उठा। कार्यक्रम के समापन पर सभी सदस्यों को मिष्ठान वितरण कर खुशियां साझा की गईं।

समारोह में संरक्षक भगवान सिंह गंगोला, कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश जोशी, महामंत्री रवि दुर्गापाल, अजय चौहान, गोपाल जोशी, सुशील शर्मा, अनुराग वर्मा, हसनैन भाई, प्रवीण चोपडा, अनुपम गुप्ता, मनोज पांडेय, कैफ़ी भाई, बाबा, देव कृष्ण कोठारी, नीरु भल्ला, जया जोशी, तारा टकवाल, किरन हसनैन आदि मौजूद रहें।। सभी ने एकजुट होकर संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Haldwani

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *