Headlines

Haldwani: नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने किया ट्रेंचिंग ग्राउंड का निरीक्षण, प्रतिदिन 1000 मीट्रिक टन लेगसी वेस्ट का हो रहा निस्तारण

Haldwani: नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने किया ट्रेंचिंग ग्राउंड का निरीक्षण, प्रतिदिन 1000 मीट्रिक टन लेगसी वेस्ट का हो रहा निस्तारण
शेयर करे-

Haldwani: नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने आज हल्द्वानी स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड का निरीक्षण कर लेगसी वेस्ट निस्तारण के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां लगे प्लांट में तेजी से हो रहे निस्तारण कार्य पर संतोष व्यक्त किया।

मौके पर उपस्थित कंपनी के कार्मिकों ने बताया कि वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 1000 मीट्रिक टन लेगसी वेस्ट का निस्तारण किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त एक नए प्लांट की स्थापना की प्रक्रिया भी प्रगति पर है, जिसके लिए प्लेटफार्म का सिविल कार्य पूरा कर लिया गया है और जल्द ही इंस्टॉलेशन का कार्य भी पूर्ण कर लिया जाएगा।

नगर आयुक्त ने जानकारी दी कि लेगसी वेस्ट से निकलने वाले आरडीएफ (Refuse Derived Fuel) का निस्तारण भी अब संबंधित प्लांटों में भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि लेगसी वेस्ट प्लांट के पूर्ण संचालन से शहर में वर्षों से जमा कूड़े का धीरे-धीरे पूर्ण रूप से निस्तारण संभव हो सकेगा।

For latest news updates click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *