Headlines

Uttarakhand: बद्रीनाथ धाम के कपाट वैदिक विधि-विधान के साथ खुले, मुख्यमंत्री ने की प्रधानमंत्री के नाम से पहली पूजा

Uttarakhand: बद्रीनाथ धाम के कपाट वैदिक विधि-विधान के साथ खुले, मुख्यमंत्री ने की प्रधानमंत्री के नाम से पहली पूजा
शेयर करे-

Uttarakhand: रविवार प्रातः 6 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि-विधान के साथ श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। इस शुभ अवसर पर देशभर से आए लगभग 15 हजार श्रद्धालु मंदिर परिसर में उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से पहली महाभिषेक पूजा संपन्न कर देश और राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में स्थित लक्ष्मी मंदिर, गणेश मंदिर, आदि गुरु शंकराचार्य गद्दी सहित सभी धार्मिक स्थलों में पूजा-अर्चना की।

मुख्यमंत्री ने तीर्थयात्रियों का अभिवादन करते हुए यात्रा व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया और बताया कि चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए राज्य सरकार ने हर स्तर पर प्रयास किए हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से हरित और स्वच्छ चारधाम यात्रा में सहयोग देने का भी आह्वान किया।

बद्रीनाथ धाम के मास्टर प्लान की प्रगति की जानकारी लेते हुए मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी के साथ निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और कार्यों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए। यात्रा व्यवस्थाओं से संतुष्टि व्यक्त करते हुए उन्होंने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को सुरक्षा व सुविधा की दृष्टि से पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा।

मुख्यमंत्री ने श्री हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए गोविंदघाट में अलकनंदा नदी पर निर्माणाधीन पुल के कार्य की जानकारी ली और पुल को शीघ्र पूर्ण करने के आदेश दिए।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज, विधायक किशोर उपाध्याय, बीकेटीसी के नवनियुक्त उपाध्यक्ष विजय कपरवाण और ऋषि प्रसाद सती, मुख्य कार्याधिकारी विजय थपलियाल तथा धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

For latest news updates click here 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *