Headlines

Haldwani: रोटरी क्लब हल्द्वानी की नई टीम ने ली शपथ, आशीष दुम्का बने अध्यक्ष, उदय भट्ट को मिली सचिव की जिम्मेदारी

Haldwani: रोटरी क्लब हल्द्वानी की नई टीम ने ली शपथ, आशीष दुम्का बने अध्यक्ष, उदय भट्ट को मिली सचिव की जिम्मेदारी
शेयर करे-

Haldwani: हल्द्वानी में रोटरी क्लब के 61वें अधिष्ठापन समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण की। समारोह में रो. आशीष दुम्का ने अध्यक्ष और उदय भट्ट ने सचिव पद की जिम्मेदारी संभाली। कार्यक्रम में 10 मुख्य कार्यकारिणी सदस्य, 21 निदेशक और 31 समिति अध्यक्षों की भी घोषणा की गई तथा उत्कृष्ट योगदान देने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर जसबीर सिंह भाटिया, एग्जीक्यूटिव डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी गौरव अग्रवाल जैन, असिस्टेंट गवर्नर डॉ. अशोक सिरोही, डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी गुलनवाज लारी, डिस्ट्रिक्ट काउंसलर राज महरोत्रा, निवर्तमान अध्यक्ष मनोज शाह, अध्यक्ष आशीष दुम्का और सचिव उदय भट्ट ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद रोटरी के संस्थापक पॉल हैरिस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

मुख्य अतिथि जसबीर सिंह भाटिया ने नवनिर्वाचित टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रोटरी क्लब हल्द्वानी सेवा, समर्पण और सामाजिक नेतृत्व की नई मिसाल कायम करेगा। विशिष्ट अतिथि गौरव अग्रवाल जैन ने रोटरी फाउंडेशन की गतिविधियों की जानकारी देते हुए सामाजिक चुनौतियों के समाधान के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। वहीं असिस्टेंट गवर्नर डॉ. अशोक सिरोही ने क्लब द्वारा समाज के वंचित वर्ग के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

निवर्तमान अध्यक्ष मनोज शाह ने पिछले वर्ष की उपलब्धियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। नवनियुक्त अध्यक्ष आशीष दुम्का ने कहा कि रोटरी क्लब सामाजिक सेवा की अपनी परंपरा को और मजबूत करेगा तथा हर जरूरतमंद तक सहायता पहुंचाने का प्रयास करेगा। सचिव उदय भट्ट ने बताया कि वर्ष 2026-27 में स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, पेयजल और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविरों सहित कई जनहित परियोजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

समारोह के दौरान नई कार्यकारिणी और विभिन्न समितियों के पदाधिकारियों की घोषणा की गई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रवीन्द्र कुमार रौतेला और प्रियांशी पाठक ने संयुक्त रूप से किया, जबकि अंत में श्रीश पाठक ने सभी अतिथियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *