Headlines

Haridwar: पति से विवाद के बाद मां ने एक वर्षीय बेटी संग गंग नहर में लगाई छलांग, तलाश में जुटी एसडीआरएफ

Haridwar: पति से विवाद के बाद मां ने एक वर्षीय बेटी संग गंग नहर में लगाई छलांग, तलाश में जुटी एसडीआरएफ
शेयर करे-

Haridwar: हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। पति पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद 30 वर्षीय सविता अपनी एक वर्षीय मासूम बेटी को गोद में लेकर गंग नहर में कूद गई। देखते ही देखते मां और बेटी गहरे पानी में डूबकर लापता हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस, जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और संयुक्त रूप से सर्च अभियान शुरू कर दिया।

पुलिस के अनुसार, कलियर थाना क्षेत्र के कोटा मुरादनगर निवासी 35 वर्षीय अर्जुन अपनी पत्नी सविता और दो बच्चों के साथ बाइक से बहादराबाद स्थित रायपुर दरेड़ा गांव में ससुराल जा रहा था। रास्ते में दौलतपुर स्थित डीपीएस कॉलेज के पास किसी बात को लेकर पति पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर सविता ने बाइक रुकवाई और अपनी एक वर्षीय बेटी को गोद में लेकर गंग नहर में छलांग लगा दी। घटना के समय उनका चार वर्षीय बेटा सुरक्षित था।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। बहादराबाद थाना पुलिस, जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर नहर में महिला और बच्ची की तलाश शुरू कर दी। गोताखोर लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम का माहौल है। परिजन मौके पर मौजूद हैं और महिला व बच्ची के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पति पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आई है। महिला अपनी एक वर्षीय बेटी को लेकर नहर में कूद गई। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *