Headlines

Haldwani: हल्द्वानी पुलिस ने स्कूटी चोरी का किया खुलासा, शातिर चोर वाहन समेत गिरफ्तार

Haldwani: हल्द्वानी पुलिस ने स्कूटी चोरी का किया खुलासा, शातिर चोर वाहन समेत गिरफ्तार
शेयर करे-

Haldwani: हल्द्वानी में स्कूटी चोरी की घटना का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी को चोरी की गई स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मैनुअल इंटेलिजेंस की मदद से कार्रवाई को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार 15 जून 2026 को ठंडी सड़क निवासी मनमीत सिंह सेठी ने अपनी स्कूटी संख्या UK04AK-5111 चोरी होने की रिपोर्ट कोतवाली हल्द्वानी में दर्ज कराई थी। मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, सीओ हल्द्वानी अमित कुमार और प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता के नेतृत्व में गठित टीम ने लगातार जांच करते हुए 19 जून को एमबीपीजी ग्राउंड हल्द्वानी से आरोपी विश्वजीत मंडल (23 वर्ष), निवासी खेड़ा, थाना ट्रांजिट कैंप, उधम सिंह नगर को चोरी की स्कूटी के साथ गिरफ्तार कर लिया।

बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में अतिरिक्त धाराएं भी बढ़ाई हैं। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *