Headlines

Haldwani: नैनीताल पुलिस ने बरेली से लाई 54.80 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर दबोचा, 16.44 लाख की खेप बरामद

Haldwani: नैनीताल पुलिस ने बरेली से लाई 54.80 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर दबोचा, 16.44 लाख की खेप बरामद
शेयर करे-

Haldwani: उत्तराखंड में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” और ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत नैनीताल पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में स्मैक बरामद की है।

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जिलेभर में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 17 अप्रैल 2026 को कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को कुंवरपुर बाईपास से गौलानदी जाने वाले कच्चे रास्ते, गौलापुल काठगोदाम के पास रोका।

तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 54.80 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसकी बाजार कीमत लगभग 16 लाख 44 हजार रुपये आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ थाना काठगोदाम में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

पूछताछ में आरोपी दिलशाद (34 वर्ष), निवासी बनभूलपुरा, नैनीताल ने बताया कि वह स्मैक को इज्जतनगर, बरेली (उत्तर प्रदेश) से खरीदकर लाया था और टैम्पो चलाने के साथ-साथ तस्करी में लिप्त था।

पुलिस के अनुसार, जनवरी 2026 से अब तक जिले में 20 मामलों में कार्रवाई करते हुए 25 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और कुल 4 करोड़ 15 लाख 60 हजार 80 रुपये की 1 किलो 385 ग्राम से अधिक स्मैक बरामद की जा चुकी है।

एसपी सिटी हल्द्वानी ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि नशा न केवल व्यक्ति बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। युवाओं से नशे से दूर रहने और अभिभावकों से बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने का आग्रह किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *