Headlines

Haldwani: गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का सपना साकार होने की ओर, मंत्री रेखा आर्या ने किया भूमि निरीक्षण

Haldwani: गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का सपना साकार होने की ओर, मंत्री रेखा आर्या ने किया भूमि निरीक्षण
शेयर करे-

Haldwani: उत्तराखंड में प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय को लेकर तैयारियां अब तेज रफ्तार पकड़ चुकी हैं। सोमवार को प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने हल्द्वानी के गौलापार स्थित प्रस्तावित स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया और निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने इस परियोजना को राज्य के खेल भविष्य के लिए एक ऐतिहासिक पहल बताया।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि यह भूमि केवल निर्माण का स्थान नहीं, बल्कि वर्षों के संकल्प, संघर्ष और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यहां बनने वाला खेल विश्वविद्यालय प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को नई दिशा देगा और उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुंचने का अवसर प्रदान करेगा। यह संस्थान आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखेगा।

उन्होंने कहा कि खेल मंत्री के रूप में देखा गया सपना अब साकार होता नजर आ रहा है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को गति देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने उनका आभार भी व्यक्त किया।

कैबिनेट मंत्री ने जानकारी दी कि विश्वविद्यालय का एकेडमिक ब्लॉक और प्रशासनिक भवन लगभग तैयार हो चुके हैं और आगामी शैक्षणिक सत्र से कक्षाओं के संचालन की योजना बनाई जा रही है।

इस अवसर पर मंत्री ने सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप के प्रशिक्षण शिविर का भी निरीक्षण किया और खिलाड़ियों से बातचीत कर उनकी तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने विश्वास जताया कि 1 अप्रैल से शुरू होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश की बालक और बालिका टीमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगी।

कार्यक्रम के दौरान रविंद्र बाली, यशपाल आर्य, लता शाह, लीलावती जोशी, सुनील कुमार, राहुल यादव और गोविंद लटवाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Haldwani

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *