Headlines

Haldwani: टेंट हाउस जलकर राख, छह लाख की क्षति, पालतू कुत्ते की भी मौत

Haldwani: टेंट हाउस जलकर राख, छह लाख की क्षति, पालतू कुत्ते की भी मौत
शेयर करे-

Haldwani: हल्द्वानी में मंगलवार सुबह डहरिया पार्वती बिहार क्षेत्र में स्थित एन के टेंट हाउस में भीषण आग लग गई। आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

टेंट हाउस के मालिक महेश कबड़वाल ने बताया कि इस हादसे में करीब छह लाख रुपये की टेंट सामग्री, एक मोटरसाइकिल और उनका पालतू कुत्ता जलकर खाक हो गया। उन्होंने आशंका जताई कि आग पास ही मौजूद कुछ नशेड़ी युवकों की लापरवाही से लगी, जो स्मैक का सेवन कर रहे थे और जलती हुई आग वहीं छोड़कर चले गए।

स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में नशेड़ी युवकों की आवाजाही बढ़ने से आए दिन खतरे की स्थिति बनी रहती है। उन्होंने प्रशासन से ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

फायर ब्रिगेड की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक टेंट हाउस का अधिकांश सामान जल चुका था। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

For latest news updates click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *