Haldwani: तीनपानी फ्लाईओवर पर 11 जुलाई को हुए दर्दनाक सड़क हादसे, जिसमें चार युवकों की मौत हो गई थी, को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने हादसे की निष्पक्ष, स्वतंत्र और विधिसम्मत जांच सुनिश्चित करने के लिए अपर जिलाधिकारी विवेक राय को मजिस्ट्रियल जांच अधिकारी नियुक्त किया है।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि दुर्घटना के सभी पहलुओं की गहन जांच कर 21 दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। जांच रिपोर्ट में हादसे के वास्तविक कारणों का विश्लेषण करने के साथ-साथ भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक सुझाव भी शामिल किए जाएंगे।
जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में व्यापक कार्ययोजना पर तेजी से कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन का उद्देश्य दुर्घटना के कारणों का पता लगाकर प्रभावी सुरक्षा उपाय लागू करना है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके।

Chief Editor, Aaj Khabar
