Headlines

Haldwani: संदिग्ध हालात में दो सगे भाइयों की मौत से मुखानी क्षेत्र में हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

Haldwani: संदिग्ध हालात में दो सगे भाइयों की मौत से मुखानी क्षेत्र में हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
शेयर करे-

Haldwani: मुखानी थाना क्षेत्र अंतर्गत लामाचौड़ बच्ची नगर के पास एक घर में दो सगे भाइयों सुनील और मनोज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही सीओ सिटी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, जबकि फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की बारीकी से जांच शुरू कर दी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों भाई घर के अंदर मृत अवस्था में पाए गए। आसपास के लोगों ने जब यह दृश्य देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र की घेराबंदी की और साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया शुरू की।

स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों भाई अक्सर शराब का सेवन करते थे, हालांकि पुलिस इस पहलू सहित सभी संभावित कारणों की गहन जांच कर रही है। फिलहाल मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। मामले की जांच विभिन्न बिंदुओं पर की जा रही है और किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई और निष्कर्ष सामने आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *