Headlines

Haldwani: हल्द्वानी में दो किशोरियां संदिग्ध हालात में लापता, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका

Haldwani: हल्द्वानी में दो किशोरियां संदिग्ध हालात में लापता, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका
शेयर करे-

Haldwani: शहर कोतवाली और बनभूलपुरा थाना क्षेत्र से दो किशोरियों के अचानक लापता होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर उनकी तत्काल तलाश की मांग की है।

बनभूलपुरा थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी एक जुलाई की दोपहर से घर से लापता है और उसका अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। वहीं जवाहर नगर क्षेत्र की 15 वर्षीय एक अन्य किशोरी भी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों के अनुसार, वह बाजार जाने की बात कहकर निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी तलाश की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल पाया।

दोनों मामलों में परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि किशोरियों की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही उन्हें बरामद कर लिया जाएगा।

हल्द्वानी पुलिस इस मामले में तफ्तीश कर रही है और संबंधित इलाकों में संभावित स्थानों पर जांच अभियान जारी है।

For latest news updates click here

For English news updates click here  

Pal ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *