Haldwani: उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने 30 मार्च 2026 को प्रस्तावित परीक्षाओं की तिथि में संशोधन करते हुए उन्हें अब 31 मार्च 2026 को आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. सोमेश कुमार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, उत्तराखंड शासन द्वारा घोषित सार्वजनिक अवकाश में संशोधन के चलते यह निर्णय लिया गया है। शासन के आदेश के तहत 30 मार्च 2026 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने के कारण परीक्षाएं स्थगित करनी पड़ीं।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 30 मार्च को निर्धारित सभी प्रश्नपत्र अब 31 मार्च (मंगलवार) को पूर्व निर्धारित समय पर ही आयोजित किए जाएंगे। इस बदलाव की सूचना सभी क्षेत्रीय केंद्रों, अध्ययन केंद्रों और संबंधित अधिकारियों को भेज दी गई है, ताकि विद्यार्थियों को समय रहते जानकारी मिल सके।
साथ ही विश्वविद्यालय ने क्षेत्रीय निदेशकों, सहायक क्षेत्रीय निदेशकों और अध्ययन केंद्रों को निर्देश दिए हैं कि वे इस सूचना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें। विद्यार्थियों से भी अपील की गई है कि वे नई तिथि के अनुसार अपनी तैयारी करें और किसी भी प्रकार के भ्रम से बचने के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक सूचनाओं पर नजर बनाए रखें।

Chief Editor, Aaj Khabar
