Haldwani: हल्द्वानी की बड़ी मंडी के पीछे वाले गेट के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक का शव लावारिस हालत में पड़ा मिला। शव दिखाई देने की सूचना फैलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।
घटना हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच प्रक्रिया शुरू की। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर शिनाख्त के प्रयास कर रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है, जिससे मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सके। साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस हर पहलू से मामले की गहन जांच कर रही है और संदिग्ध परिस्थितियों को भी ध्यान में रखा जा रहा है।

Chief Editor, Aaj Khabar
