Haldwani: उत्तराखंड पुलिस महकमे से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। नैनीताल के एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत राज्य के दो प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिली है। केंद्र सरकार ने चयन सूची-2025 के तहत जगदीश चंद्र और शाहजहां जावेद खान को IPS में नियुक्त करने का आदेश जारी किया है।
राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद जारी अधिसूचना के अनुसार, दोनों अधिकारियों को उत्तराखंड कैडर आवंटित किया गया है। उनकी नियुक्ति प्रोबेशन पर की गई है। नियमानुसार, दोनों अधिकारियों को एक वर्ष की परिवीक्षा अवधि पूरी करने के साथ निर्धारित इंडक्शन ट्रेनिंग भी करनी होगी।
अधिसूचना में जगदीश चंद्र की जन्मतिथि 4 जनवरी 1973 और शाहजहां जावेद खान की जन्मतिथि 1 जून 1980 दर्ज की गई है। दोनों अधिकारियों की नियुक्ति IPS में पदोन्नति से नियुक्ति संबंधी नियमों के तहत की गई है। इस पदोन्नति के साथ उत्तराखंड पुलिस सेवा के दोनों अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा में नई जिम्मेदारी मिली है।
For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar
