Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

New Delhi: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, यूट्यूबर ध्रुव राठी समेत 1,000 से अधिक हिरासत में

New Delhi: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, यूट्यूबर ध्रुव राठी समेत 1,000 से अधिक हिरासत में
शेयर करे-

New Delhi: राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन द्वारा जंतर-मंतर पर आहूत विशाल विरोध मार्च और प्रदर्शन के चलते सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नई दिल्ली क्षेत्र में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू कर दी गई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए 11,000 अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है, जिससे राजधानी में तैनात कुल केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की संख्या बढ़कर करीब 26,000 तक पहुंच गई है।

प्रदर्शन के प्रभाव से राजधानी की परिवहन व्यवस्था, बाजार और इंटरनेट सेवाएं व्यापक रूप से प्रभावित हुई हैं। सुरक्षा कारणों से कीर्ति नगर मेट्रो स्टेशन को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

पश्चिमी और बाहरी दिल्ली से आने वाले ट्रैफिक के मुख्य संगम स्थल जखीरा फ्लाईओवर सहित सेंट्रल दिल्ली की ओर जाने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग कर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।विशेष रूप से कमर्शियल और टैक्सी नंबर वाहनों को रोककर पूछताछ की जा रही है तथा संदिग्ध प्रतीत होने वाले यात्रियों को तुरंत हिरासत में लिया जा रहा है।

विरोध प्रदर्शन से ठीक पहले दिल्ली पुलिस ने राजधानी भर में व्यापक धरपकड़ अभियान चलाया, जिसके तहत रातभर में करीब 1,000 लोगों को हिरासत में लिया गया। इस बीच, जंतर-मंतर से सामाजिक कार्यकर्ता और इन्फ्लुएंसर ध्रुव राठी को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने ध्रुव राठी की गिरफ्तारी की तीखी आलोचना करते हुए इसे मनमाना और अलोकतांत्रिक कदम करार दिया है। पार्टी के अनुसार, यह कार्रवाई मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं के खिलाफ उठ रही लोकतांत्रिक आवाज को दबाने का प्रयास है। CJP ने ध्रुव राठी सहित हिरासत में लिए गए सभी नागरिकों और छात्र कार्यकर्ताओं की तत्काल एवं बिना शर्त रिहाई की मांग की है।
प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरे क्षेत्र पर कड़ी निगरानी रखे हुए हैं तथा संवेदनशील इलाकों में लगातार गश्त जारी है।

For latest news updates click here

News Update

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *