Headlines

Haldwani: हल्द्वानी में युवक ने बाथरूम में गला रेतकर की आत्महत्या, बीमारी का जिक्र कर डाला था इंटरनेट पर वीडियो

Haldwani: हल्द्वानी में युवक ने बाथरूम में गला रेतकर की आत्महत्या, बीमारी का जिक्र कर डाला था इंटरनेट पर वीडियो
शेयर करे-

Haldwani: शहर के कोतवाली क्षेत्र में रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। हीरानगर निवासी 24 वर्षीय सृजल जोशी ने घर के बाथरूम में गला रेतकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने आनन-फानन में उसे सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पिता राहुल जोशी आरएसएस से जुड़े हुए हैं, जिसके चलते बीजेपी और आरएसएस से जुड़े कई नेता अस्पताल पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मिले।

सूत्रों के अनुसार, सृजल ने आत्महत्या से पहले इंटरनेट पर एक वीडियो डाला था, जिसमें उसने किसी बीमारी से पीड़ित होने का जिक्र किया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच जारी है और आत्महत्या के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच के बाद ही हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *