Headlines

Kashipur: काशीपुर में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का भव्य सम्मान, राज्य मंत्री सीमा चौहान ने बढ़ाया हौसला

Kashipur: काशीपुर में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का भव्य सम्मान, राज्य मंत्री सीमा चौहान ने बढ़ाया हौसला
शेयर करे-

Kashipur: काशीपुर के कला मंदिर में आयोजित एक भव्य समारोह में अंतरराष्ट्रीय और एशियाई स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री कुमारी सीमा चौहान और भारत के पहले पावर स्लैप चैंपियन जुझार सिंह ने खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस गरिमामयी आयोजन में महापौर दीपक वाली, उत्तराखंड एथलीट कमिश्नर के अध्यक्ष विजेंद्र चौधरी, प्रधानाचार्य अमित, संस्थापक संजय अग्रवाल, अंतरराष्ट्रीय कोच किशन सिंह चौहान, ग्रेपलिंग जिला अध्यक्ष डॉ. रेशम सिंह एवं संरक्षक कर्मवीर सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सम्मानित खिलाड़ियों में हरमंदीप कौर (एशियाई चैंपियनशिप बैंकॉक में 5वीं रैंक), लक्षिता जोशी (इंटरनेशनल सिल्वर व ब्रॉन्ज मेडलिस्ट), गुरबख्श सिंह (इंटरनेशनल दो सिल्वर मेडलिस्ट) और कनिका कांडपाल (इंटरनेशनल दो ब्रॉन्ज मेडलिस्ट) शामिल रहे। इन खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और क्षेत्र का नाम रोशन किया।

इसके अलावा कोच किशन सिंह चौहान, डॉ. रेशम सिंह और संरक्षक कर्मवीर सिंह को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ममता जोशी और प्रीत कौर की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया। आयोजन की सफलता के लिए वर्ल्ड चैंपियन मुकेश को विशेष धन्यवाद दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *