Headlines

Kashipur: यूट्यूबर बिरजू मयाल पर हमला, काशीपुर के हल्दुआ क्षेत्र में मारपीट

Kashipur: यूट्यूबर बिरजू मयाल पर हमला, काशीपुर के हल्दुआ क्षेत्र में मारपीट
शेयर करे-

Kashipur: काशीपुर के हल्दुआ क्षेत्र में यूट्यूबर बिरजू मयाल के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बिरजू अपनी बाइक पर थे, तभी अचानक कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में उनके हाथ-पैर पर चोटें आई हैं। फिलहाल, उन्हें काशीपुर के एल. डी. भट्ट अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायल बिरजू को अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, बिरजू ने अब तक हमलावरों की पहचान नहीं की है। वह बार-बार स्थानीय लोगों से अपनी तस्वीर खींचने की अपील कर रहे थे, ताकि अस्पताल ले जाने वाले लोगों के साथ कोई अप्रिय घटना न हो।

विवादों से पुराना नाता

बिरजू मयाल पहले भी कई विवादों में रह चुके हैं। कुछ दिन पहले उनका बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के साथ बातचीत का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसके अलावा, पांच दिन पहले अल्मोड़ा कोतवाली में नगर निगम के कर्मचारियों ने उनके खिलाफ एक मामला दर्ज कराया था।

बिरजू सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं। हाल ही में उन्होंने रामनगर के ST. Joseph’s Convent स्कूल प्रबंधन पर स्कूल बसों की पार्किंग को लेकर एक वीडियो साझा किया था। इसके अलावा, उन्होंने पूर्व मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल के बयान को लेकर बीजेपी पर भी निशाना साधा था।

फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमलावरों की तलाश जारी है।

For latest news updates click here 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *