Headlines

Dehradun: आनन्द बर्द्धन ने उत्तराखंड के मुख्य सचिव पद का कार्यभार संभाला

Dehradun: आनन्द बर्द्धन ने उत्तराखंड के मुख्य सचिव पद का कार्यभार संभाला
शेयर करे-

Dehradun: उत्तराखंड के नवनियुक्त मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय स्थित मुख्य सचिव कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने उन्हें पदभार सौंपा।

पदभार ग्रहण करने के बाद आनन्द बर्द्धन ने कहा कि सरकार की नीतियों का सफल क्रियान्वयन राज्य के विकास की प्राथमिकता होगी। उन्होंने आजीविका, रोजगार, कौशल विकास और रिवर्स माइग्रेशन को मुख्य प्राथमिकताओं में शामिल किया।

मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य में आजीविका के नए अवसर सृजित करना और इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास को गति देना आवश्यक है। उन्होंने शहरीकरण और स्वास्थ्य क्षेत्र को बड़ी चुनौती बताते हुए इन क्षेत्रों में सुधार के लिए निरंतर कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया।

जल संरक्षण को भी उन्होंने एक अहम मुद्दा बताया और कहा कि जल संकट से निपटने के लिए प्रभावी कदम उठाने होंगे। साथ ही, राज्य की वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए नए संसाधनों की खोज और वर्तमान संसाधनों के अधिकतम उपयोग की आवश्यकता जताई।

For latest news updates click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *