Headlines

Uttarakhand: अंतर्राज्यीय हथियार तस्कर गिरोह पर STF का शिकंजा, भारी मात्रा में अवैध असलहा बरामद

Uttarakhand: अंतर्राज्यीय हथियार तस्कर गिरोह पर STF का शिकंजा, भारी मात्रा में अवैध असलहा बरामद
शेयर करे-

Uttarakhand: देहरादून में उत्तराखंड एसटीएफ और ऊधम सिंह नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतर्राज्यीय हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को ऊधम सिंह नगर जिले के पुलभट्टा थाना क्षेत्र से पकड़ा गया, जिसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से छह तमंचे 315 बोर, एक 12 बोर राइफल और .32 बोर के दो खोखे कारतूस बरामद हुए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में अवैध हथियारों की सप्लाई में सक्रिय था।

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि एसटीएफ को यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर पर अवैध हथियार तस्करी की सूचना मिली थी। इस इनपुट के आधार पर एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने पुलभट्टा थाना पुलिस के सहयोग से कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा।

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी वैगनआर कार के जरिए हथियारों की तस्करी कर रहा था। पुलिस का कहना है कि बरामद सभी हथियार उत्तर प्रदेश की अवैध फैक्ट्रियों में तैयार किए गए थे।

एसटीएफ के मुताबिक इस वर्ष अब तक 21 अवैध हथियार और 35 कारतूस के साथ आठ तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।

गौरतलब है कि हाल ही में देहरादून में एक रिटायर्ड ब्रिगेडियर की गोली लगने से हुई मौत के बाद प्रदेश में अवैध हथियारों की तस्करी को लेकर चिंता बढ़ गई थी। इसी के मद्देनजर पुलिस लगातार अभियान चलाकर ऐसे नेटवर्क को तोड़ने में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *