Khatima: खटीमा भ्रमण के दूसरे दिन मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंप कार्यालय लोहियाहेड व हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों और आमजन से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए, साथ ही प्रशासन को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने को कहा।
इसके उपरांत मुख्यमंत्री ग्राम भगचुरी पहुंचे, जहां उन्होंने स्वर्गीय मलकीत सिंह राणा तथा श्री वीरेंद्र मौर्य की माता स्वर्गीय सुन्दरी देवी के निधन पर उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अजय मौर्य, दायित्वधारी अनिल कपूर डब्बू, फरजाना बेगम, नगर पालिका अध्यक्ष खटीमा श्री रमेश चंद्र जोशी, जिलाधिकारी उधमसिंहनगर श्री नितिन सिंह भदौरिया, जिलाधिकारी चम्पावत श्री मनीष कुमार, एसएसपी श्री मणिकांत मिश्रा, सीडीओ श्री दिवेश शाशनी, एडीएम श्री कौस्तूभ मिश्रा, एसपी श्रीमती नीहारिका तोमर, एसडीएम तुषार सैनी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


Chief Editor, Aaj Khabar
