Headlines

Mumbai: मुंब्रा स्टेशन बना दर्द का मंजर, भीड़भरी लोकल में मचा हाहाकार पांच की मौत

Mumbai: मुंब्रा स्टेशन बना दर्द का मंजर, भीड़भरी लोकल में मचा हाहाकार पांच की मौत
शेयर करे-

Mumbai: थाने जिले के मुंब्रा स्टेशन के पास सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में कम से कम पांच यात्रियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से कसारा जा रही लोकल ट्रेन से 10 से 12 यात्रियों के गिरने की आशंका जताई जा रही है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, अत्यधिक भीड़ के कारण यात्री डिब्बों के दरवाजों से लटककर यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से कई लोग पटरियों पर गिर गए।

घायलों को तुरंत इलाज के लिए कलवा अस्पताल ले जाया गया, जहां पांच यात्रियों को मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

रेलवे प्रशासन ने जानकारी दी कि अत्यधिक भीड़ के चलते यह हादसा हुआ। घटना के समय ट्रेन थाने के कसारा क्षेत्र की ओर जा रही थी। पुलिस के अनुसार, हादसा सुबह करीब 9:30 बजे मुंब्रा स्टेशन के पास हुआ।

रेलवे प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और यात्रियों से अपील की है कि वे सावधानीपूर्वक यात्रा करें।

For latest news updates click here

For English news updates click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *