Headlines

Nainital: कैची धाम में पुलिस महानिरीक्षक ने किया सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का निरीक्षण

Nainital: कैची धाम में पुलिस महानिरीक्षक ने किया सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का निरीक्षण
शेयर करे-

Nainital: आगामी पर्यटन सीजन को ध्यान में रखते हुए कुमाऊँ परिक्षेत्र की पुलिस महानिरीक्षक रिधिम अग्रवाल ने सोमवार को कैची धाम का दौरा कर पुलिस एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रलाद नारायण मीणा, पुलिस अधीक्षक यातायात डॉ. जगदीश चंद्र, पुलिस उपाधीक्षक भवाली प्रमोद साह, निरीक्षक वेद प्रकाश भट्ट और प्रभारी निरीक्षक भवाली उमेश मलिक समेत अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान आईजी रिधिम अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बेहतर यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। उन्होंने विशेष रूप से पार्किंग, भीड़ नियंत्रण और आपातकालीन सेवाओं के संचालन पर जोर दिया।

कैची धाम हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है, ऐसे में पुलिस प्रशासन की ओर से सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Nainital

For latest news updates click here 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *