Headlines

Haldwani: स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश की जयंती पर वयोवृद्ध कांग्रेसियों का सम्मान

Haldwani: स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश की जयंती पर वयोवृद्ध कांग्रेसियों का सम्मान
शेयर करे-

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश बोले— अधूरे सपने पूरे करना ही सच्ची श्रद्धांजलि

Haldwani: पूर्व कैबिनेट मंत्री और उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहीं स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश की 84वीं जयंती जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा हर्षोल्लास के साथ “स्मृति दिवस” के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्व. इंदिरा हृदयेश के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान स्वराज आश्रम का सभागार “इंदिरा हृदयेश अमर रहें” के नारों से गूंज उठा और कार्यकर्ताओं की आंखें नम हो गईं।

इसके उपरांत कांग्रेस के वयोवृद्ध कार्यकर्ताओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया और मिष्ठान वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश के पुत्र और हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि उनकी माता जी की कमी हमेशा खलती है। उन्होंने कहा, “हल्द्वानी को लेकर माता जी के जो अधूरे सपने थे, उन्हें मैं आप सभी के सहयोग से पूरा करूंगा। यही हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।”

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने की, जबकि संचालन महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने किया।

इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, एन.बी. गुणवंत, शोभा बिष्ट, राजो टंडन, दीप चंद्र पाठक, किशन डालाकोटी, इकबाल भारती, हरीश लाल वैध, ज्ञानी हरपाल सिंह, नजाकत खान, आबिद अली, दिनेश चौहान, ललित मोहन पांडे, नरेंद्र सजवाण, अवध विहारी शर्मा, नरेश अग्रवाल, ताहिर अली, हरिनंदन शर्मा सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसजनों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में हेमंत बगड़वाल, सतीश नैनवाल, जीवन कार्की, समाजसेवी गोविंद बिष्ट, जिला महामंत्री मलय बिष्ट, महिला महानगर अध्यक्ष मधु सांगूड़ी, भावना पाठक, पूर्व ब्लॉक प्रमुख भोला भट्ट, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री सुहैल सिद्दीकी, पार्षद रवि जोशी, मोना शर्मा, हरगोविंद रावत, शकील सलमानी, एडवोकेट धर्मवीर समेत कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Haldwani

For latest news updates click here 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *