Headlines

Dehradun: पत्रकार कल्याण कोष समिति की बैठक,छह पत्रकारों को 30 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

Dehradun: पत्रकार कल्याण कोष समिति की बैठक,छह पत्रकारों को 30 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत
शेयर करे-

Dehradun: सोमवार को सूचना निदेशालय में महानिदेशक बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में पत्रकार कल्याण कोष एवं मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में कुल 11 प्रकरणों पर विचार किया गया, जिनमें से पात्र पाए गए 06 मामलों में समिति ने सर्वसम्मति से कुल 30 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत करने की संस्तुति दी।

इन्हीं प्रकरणों के तहत बीते माह दिवंगत हुए पत्रकार स्व. मंजुल सिंह माजिला के परिवार को भी आर्थिक सहायता देने की संस्तुति प्रदान की गई। बैठक में जिन प्रकरणों के अभिलेख अपूर्ण पाए गए, उन्हें पूरा करने के लिए संबंधित जिला सूचना अधिकारियों को निर्देश दिए गए, ताकि वे आगामी बैठक में पुनः प्रस्तुत किए जा सकें।

मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत एक प्रकरण समिति के समक्ष रखा गया, लेकिन आवश्यक दस्तावेजों की अनुपलब्धता के कारण इसे अगली बैठक में प्रस्तुत करने का निर्णय लिया गया। समिति के निर्णयों का अंतिम अनुमोदन मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा।

बैठक में पत्रकार कल्याण कोष समिति के गैर-सरकारी सदस्य पत्रकार प्रतिनिधि बी.डी. शर्मा, डॉ. डी.डी. मित्तल, सुश्री निशा रस्तोगी, श्री दिनेश जोशी, सूचना विभाग के अपर निदेशक आशिष कुमार त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

For latest news updates click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *