Dehradun: देहरादून के डोईवाला स्थित लच्छीवाला टोल प्लाजा पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक तेज़ रफ्तार डंपर ने टोल टैक्स के पास एक लाल कार को टक्कर मारकर घसीटते हुए कई मीटर तक ले गया। इस हादसे में दो अन्य वाहन भी चपेट में आ गए, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
सीसीटीवी फुटेज में यह भयावह घटना कैद हो गई, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि हादसे से पहले सब कुछ सामान्य था, लेकिन अचानक तेज़ रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर वाहनों को कुचलते हुए निकल गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, और टोल प्लाजा पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। हादसा इतना भीषण था कि एसडीआरएफ को वाहनों को कटर से काटकर फंसे लोगों को बाहर निकालना पड़ा। दुर्घटना के चलते सड़क पर यातायात प्रभावित हुआ और मार्ग को क्लियर करने में काफी समय लग गया।
इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar
