Headlines

Dehradun: रायपुर क्षेत्र में ओला कार लूट, पुलिस कर रही बदमाशों की तलाश

Dehradun: रायपुर क्षेत्र में ओला कार लूट, पुलिस कर रही बदमाशों की तलाश
शेयर करे-

Dehradun: थाना रायपुर क्षेत्र के बालावाला में एक ओला कार को लूटने की घटना सामने आई है। पानीपत से देहरादून के लिए बुक की गई इस कार को दो बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर लूट लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्रों में छानबीन शुरू की, लेकिन लुटेरे कार लेकर फरार हो गए।

पीड़ित चालक इमरान मसूद, निवासी अशोक विहार लोनी, ने बताया कि वह शिव कुमार गुप्ता की टैक्सी चलाता है, जो ओला, उबर और रेपिडो में रजिस्टर्ड है। बीते दिन दो युवकों ने पानीपत से देहरादून के लिए कार बुक की थी। सहारनपुर होते हुए आईएसबीटी से रायपुर पहुंचने के बाद बदमाशों ने बालावाला के पास कार रुकवाई और चालक को बाहर निकालकर पिस्टल की नोक पर कार लेकर फरार हो गए।

एसपी देहात जया बलूनी ने बताया कि घटना बालावाला से दोनाली रायपुर मार्ग पर हुई। पीड़ित इमरान की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुरुआती जांच में पता चला है कि चालक जिस रास्ते से आया था, वहां के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है। हालांकि, चालक के पास दोनों बदमाशों के नाम की कोई जानकारी नहीं है, जिससे पुलिस के लिए जांच चुनौतीपूर्ण हो गई है। फिलहाल, अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस जल्द ही आरोपियों को पकड़ने के लिए प्रयास कर रही है।

For latest news updates click here 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *