Nainital: भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा 6 अगस्त को नैनीताल समेत राज्य के कई हिस्सों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। इसी के तहत जिला प्रशासन ने एहतियातन कदम उठाते हुए जिले के समस्त सरकारी, गैर-सरकारी व निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) एवं सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में बुधवार, 6 अगस्त 2025 को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।
जिलाधिकारी वंदना ने बताया कि लगातार हो रही बारिश और आगामी मौसम पूर्वानुमान को देखते हुए यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनज़र लिया गया है। बारिश के चलते भूस्खलन, सड़क अवरोध, जलभराव एवं नदी-नालों में तेज बहाव जैसी आपदा संभावनाओं को ध्यान में रखा गया है।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि सभी शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अधिकारी आवश्यकता पड़ने पर अपने कार्यालयों में उपस्थित रहें और किसी भी आपदा की स्थिति में जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 05942-231178, 231179 अथवा टोल फ्री नंबर 1077 पर तुरंत सूचित करें।
For latest news updates click here
For English news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar

