Headlines

Uttarkashi: उत्तरकाशी आपदा पर मुख्यमंत्री धामी का हवाई निरीक्षण, राहत कार्यों की समीक्षा कर दिए तेज़ी लाने के निर्देश

Uttarkashi: उत्तरकाशी आपदा पर मुख्यमंत्री धामी का हवाई निरीक्षण, राहत कार्यों की समीक्षा कर दिए तेज़ी लाने के निर्देश
शेयर करे-

Uttarkashi: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण किया और धराली स्थित आपदा नियंत्रण कक्ष से राहत एवं बचाव कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों एवं सेना के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि राहत कार्यों को तीव्र गति से संचालित किया जाए ताकि प्रत्येक पीड़ित तक त्वरित सहायता पहुंच सके।

क्षेत्र में रेस्क्यू एवं मेडिकल कैंप्स स्थापित कर दिए गए हैं और प्रभावितों के लिए भोजन व आवश्यक सामग्री की समुचित व्यवस्था की जा रही है। सड़कों को खोलने, मोबाइल कनेक्टिविटी बहाल करने तथा राशन और आवश्यक दवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने का कार्य तेजी से चल रहा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि भारतीय वायुसेना के चिनूक और एमआई-17 हेलीकॉप्टरों को तैयार रखा गया है ताकि आवश्यकतानुसार उनका शीघ्र उपयोग किया जा सके। उन्होंने नदी के बढ़े जल स्तर व आसपास के क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण भी किया और अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए।

धराली क्षेत्र में सभी सरकारी एजेंसियां, विभाग और सेना आपसी समन्वय के साथ राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हैं। बीती रात 130 से अधिक लोगों का सफल रेस्क्यू किया गया, वहीं बंद रास्तों को खोलने व प्रभावितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का कार्य जारी है।

Uttarkashi

For latest news updates click here

For English news updates click here   

Cynthia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *