Headlines

New Delhi: मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को दिया वादों को पूरा करने का भरोसा

New Delhi: मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को दिया वादों को पूरा करने का भरोसा
शेयर करे-

New Delhi: नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के अध्यक्ष रास बिहारी और दिल्ली जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (डीजेए) के अध्यक्ष राकेश थपलियाल के नेतृत्व में पत्रकारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात की। यह बैठक दिल्ली विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में संपन्न हुई, जहां प्रतिनिधिमंडल ने राजधानी के पत्रकारों से जुड़ी कई अहम समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पत्रकारों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संकल्प पत्र में पत्रकारों के हित में किए गए वादों को शीघ्र लागू किया जाएगा।

एनयूजे-आई अध्यक्ष रास बिहारी ने मुख्यमंत्री से मांग की कि दिल्ली में कार्यरत सभी पत्रकारों — चाहे वे मान्यता प्राप्त हों या नहीं — को मुफ्त चिकित्सा सुविधा और पड़ोसी राज्यों हरियाणा व उत्तर प्रदेश की तर्ज पर पेंशन सुविधा प्रदान की जाए। इसके साथ ही दिल्ली सरकार की प्रत्यायन समिति (एक्रीडिटेशन कमेटी) के पुनर्गठन और महिला पत्रकारों की विशेष समस्याओं पर भी चर्चा की गई।

प्रतिनिधिमंडल में एनयूजे के सचिव अमलेश राजू, डीजेए के महासचिव प्रमोद कुमार सिंह, एनयूजे महिला प्रकोष्ठ की संयोजक प्रतिभा शुक्ला, डीजेए की उपाध्यक्ष अनिता चौधरी, एनयूजे चुनाव आयोग के चेयरमैन दधिबल यादव, पब्लिक एशिया के संपादक मुकेश वत्स, एनयूजे कार्यकारिणी सदस्य उषा पाहवा और प्रदीप श्रीवास्तव शामिल थे।

New delhi

For latest news updates click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *