Headlines

New Delhi: मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात, राज्य की प्रमुख परियोजनाओं के लिए मांगी स्वीकृति

New Delhi: मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात, राज्य की प्रमुख परियोजनाओं के लिए मांगी स्वीकृति
शेयर करे-

New Delhi: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव से शिष्टाचार भेंट कर उत्तराखंड राज्य से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए केंद्रीय सहयोग का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री धामी ने गौरीगंगा नदी पर प्रस्तावित 120 मेगावाट की सिरकारी भ्योल रूपसियाबगड़ जलविद्युत परियोजना के निर्माण हेतु पर्यावरणीय स्वीकृति एवं वन भूमि हस्तांतरण की स्वीकृति देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना राज्य की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ-साथ आर्थिक विकास में सहायक सिद्ध होगी।

मुख्यमंत्री ने त्रिवेणी घाट, ऋषिकेश से नीलकंठ महादेव मंदिर तक रोपवे निर्माण के लिए राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड (NBWL) की आगामी बैठक में स्वीकृति प्रदान करने का भी अनुरोध किया। इसके साथ ही उन्होंने चौरासी कुटिया (बीटल्स आश्रम) के पुनरुद्धार हेतु केंद्र सरकार से विशेष सहयोग की मांग रखी।

राज्य में वनाग्नि की बढ़ती घटनाओं की गंभीरता को रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने CAMPA योजना के अंतर्गत उत्तराखंड को 404 करोड़ रुपये की विशेष सहायता उपलब्ध कराने की भी मांग की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार पर्यावरणीय संतुलन और आर्थिक विकास के समन्वय से कार्य कर रही है। उन्होंने इन सभी परियोजनाओं के प्रति सकारात्मक रुख अपनाने के लिए केंद्रीय मंत्री श्री भूपेंद्र यादव का आभार व्यक्त किया।

New delhi

For latest news updates click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *