Headlines

Agra: आगरा में 6-7 जून को होगा एनयूजेआई का राष्ट्रीय सम्मेलन, केशव प्रसाद मौर्य समेत कई दिग्गज करेंगे शिरकत

Agra: आगरा में 6-7 जून को होगा एनयूजेआई का राष्ट्रीय सम्मेलन, केशव प्रसाद मौर्य समेत कई दिग्गज करेंगे शिरकत
शेयर करे-

Agra: इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ जर्नलिस्ट्स से संबद्ध नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) (एनयूजेआई) का राष्ट्रीय सम्मेलन एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 6 और 7 जून 2026 को आगरा के खंदारी परिसर स्थित जेपी ऑडिटोरियम में आयोजित की जाएगी। सम्मेलन में देशभर की 25 राज्य इकाइयों से 200 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे।

सम्मेलन को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय राज्य मंत्री एस.पी. सिंह बघेल, प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह तथा डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. आशुरानी संबोधित करेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता एनयूजेआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी करेंगे।

एनयूजेआई के राष्ट्रीय महासचिव प्रदीप तिवारी ने बताया कि सम्मेलन और राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पत्रकारों तथा मीडिया जगत से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर व्यापक चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही संगठन के आगामी चुनाव कार्यक्रम की घोषणा भी इसी सम्मेलन में की जाएगी।

राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रमोद गोस्वामी के अनुसार सम्मेलन का पहला सत्र 6 जून को दोपहर 3 बजे आयोजित होगा, जिसमें केंद्रीय राज्य मंत्री एस.पी. सिंह बघेल और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं दूसरा सत्र 7 जून को सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा, जिसके मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य होंगे।

एनयूजे उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सुरेंद्र दुबे और महासचिव द्विजेंद्र शर्मा ने बताया कि आयोजन की सफलता के लिए एक समिति का गठन किया गया है। समिति में एनयूजे उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष अजेन्द्र चौहान, सचिव पीयूष शर्मा, एनयूजे आगरा के जिला अध्यक्ष के.पी. सिंह, महासचिव दिलीप सुराना, सचिव नितिन श्रीवास्तव तथा उपाध्यक्ष सचिव श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हैं।

राष्ट्रीय सम्मेलन में संगठनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ पत्रकारों के हितों, मीडिया की चुनौतियों और भविष्य की रणनीतियों पर भी मंथन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *