Headlines

Nainital: बागेश्वर की नई डीएम अपूर्वा पांडेय ने मंडलायुक्त दीपक रावत से की मुलाकात, विकास योजनाओं और प्रशासनिक प्राथमिकताओं पर हुई अहम चर्चा

Nainital: बागेश्वर की नई डीएम अपूर्वा पांडेय ने मंडलायुक्त दीपक रावत से की मुलाकात, विकास योजनाओं और प्रशासनिक प्राथमिकताओं पर हुई अहम चर्चा
शेयर करे-

Nainital: बागेश्वर जिले की जिलाधिकारी अपूर्वा पांडेय ने गुरुवार को कुमाऊं मंडल आयुक्त कार्यालय, नैनीताल पहुंचकर मंडलायुक्त एवं मुख्यमंत्री सचिव दीपक रावत से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान जनपद में संचालित विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रशासनिक गतिविधियों की प्रगति को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने बागेश्वर में चल रही प्रमुख परियोजनाओं, सड़क और पेयजल जैसी आधारभूत सुविधाओं के विकास, स्वास्थ्य एवं शिक्षा सेवाओं के सुदृढ़ीकरण तथा शासन की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की जानकारी मंडलायुक्त को दी। उन्होंने जनपद में विकास योजनाओं की वर्तमान स्थिति और भविष्य की कार्ययोजना से भी अवगत कराया।

मंडलायुक्त दीपक रावत ने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए और इसके लिए फील्ड स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने विशेष रूप से पर्वतीय जनपद बागेश्वर में आपदा प्रबंधन, आजीविका संवर्धन और पर्यटन आधारित विकास को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। मंडलायुक्त ने कहा कि इन क्षेत्रों में प्रभावी कार्यवाही से स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और लोगों के जीवन स्तर में सुधार होगा।

जिलाधिकारी अपूर्वा पांडेय ने मंडलायुक्त को आश्वस्त किया कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारने के लिए प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *