Headlines

Almora: अल्मोड़ा में खराब मौसम से बदला राहुल गांधी का कार्यक्रम, विमान की पंतनगर में इमरजेंसी लैंडिंग के बाद मोबाइल से किया पूर्व सैनिकों को संबोधन

Almora: अल्मोड़ा में खराब मौसम से बदला राहुल गांधी का कार्यक्रम, विमान की पंतनगर में इमरजेंसी लैंडिंग के बाद मोबाइल से किया पूर्व सैनिकों को संबोधन
शेयर करे-

Almora: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे की शुरुआत गुरुवार को हुई, लेकिन खराब मौसम के चलते उनके कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ा। दिल्ली से अल्मोड़ा के लिए रवाना हुआ राहुल गांधी का विमान मौसम खराब होने के कारण निर्धारित स्थान पर नहीं उतर सका और उसे वापस पंतनगर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।

पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचने पर राहुल गांधी का कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़, कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा और महानगर अध्यक्ष ममता रानी ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन में नारे लगाए।

राहुल गांधी को अल्मोड़ा में आयोजित पूर्व सैनिकों के एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शामिल होना था, लेकिन मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण वे वहां नहीं पहुंच सके। इसके बावजूद उन्होंने पंतनगर से ही मोबाइल फोन के माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित किया और पूर्व सैनिकों से संवाद करते हुए उनकी समस्याएं एवं सुझाव सुने।

राहुल गांधी का यह दौरा राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आगामी चुनावों और संगठनात्मक गतिविधियों को देखते हुए कांग्रेस नेतृत्व लगातार उत्तराखंड में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। दो दिवसीय प्रवास के दौरान राहुल गांधी विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के साथ-साथ पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच उनके दौरे को लेकर उत्साह का माहौल है और पार्टी इसे संगठन को मजबूत करने के अवसर के रूप में देख रही है।

Almora

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *