New Delhi: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के कुछ ही घंटों बाद केंद्र सरकार ने वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है। यह फैसला नीट पेपर लीक मामले को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में हुए व्यापक विरोध प्रदर्शनों के बाद लिया गया।
प्रह्लाद जोशी वर्तमान में उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। अब उन्हें इन मंत्रालयों के साथ-साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।
64 वर्षीय प्रह्लाद जोशी वर्ष 2004 से कर्नाटक की धारवाड़ लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इससे पहले वह वर्ष 2019 से 2024 तक कोयला, खान और संसदीय कार्य मंत्री के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।
राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि प्रधानमंत्री की सलाह पर भारत की राष्ट्रपति ने संविधान के अनुच्छेद 75(2) के तहत धर्मेंद्र प्रधान का केंद्रीय मंत्रिपरिषद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

Chief Editor, Aaj Khabar
