Pantnagar: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को पंतनगर पहुंचे, जहां पंतनगर हवाई अड्डे पर भाजपा कार्यकर्ताओं और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया।
सीएम धामी 17वें कृषि विज्ञान सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने सम्मेलन में लगे विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और पंतनगर विश्वविद्यालय के पशु विज्ञान महाविद्यालय द्वारा तैयार मडुआ की बर्फी और लस्सी का आनंद लिया।
इस सम्मेलन में देशभर के 1800 वैज्ञानिकों के साथ-साथ 16 देशों के 42 विदेशी वैज्ञानिक भी भाग ले रहे हैं। सम्मेलन में कृषि विकास और इससे जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की जा रही है।
For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar

