Headlines

Ramnagar: भारी बारिश में ब्रेक फेल, बेकाबू बस ने मचाया कहर, दो की मौत

Ramnagar: भारी बारिश में ब्रेक फेल, बेकाबू बस ने मचाया कहर, दो की मौत
शेयर करे-

रामनगर-रानीखेत हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बस की चपेट में दो शिक्षकों की मौत, एक गंभीर घायल

Ramnagar: सोमवार सुबह रामनगर-रानीखेत नेशनल हाईवे 309 पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो शिक्षकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गर्जिया से आगे धनगढ़ी नाले के पास एक प्राइवेट बस के अचानक ब्रेक फेल हो जाने से वह अनियंत्रित हो गई और नाला पार करने के इंतजार में खड़े दो बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार कुछ यात्रियों को भी चोटें आईं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों की शिनाख्त शुरू कर दी।

मृतकों की पहचान राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोठल गांव के शिक्षक सुरेंद्र सिंह पंवार और राजकीय प्राथमिक विद्यालय बोड तल्ला के शिक्षक वीरेंद्र शर्मा के रूप में हुई है। इस दुर्घटना में राजकीय प्राथमिक विद्यालय हरडा के शिक्षक सत्यप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना से शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है और स्थानीय लोगों में भी गहरा आक्रोश व दुख व्याप्त है।

For latest news updates click here

For English news updates click here   

Cynthia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *