Headlines

Ramnagar: रामनगर नगर पालिका के कूड़ा निस्तारण और रसायनों के स्टॉक की होगी जाँच, डीएम ने गठित की समिति

Ramnagar: रामनगर नगर पालिका के कूड़ा निस्तारण और रसायनों के स्टॉक की होगी जाँच, डीएम ने गठित की समिति
शेयर करे-

॰जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी रामनगर की अध्यक्षता में बनाई जाँच समिति, 15 दिन में मांगी तथ्यात्मक रिपोर्ट

Ramnagar: नगर पालिका परिषद रामनगर द्वारा कूड़े और सिंगल यूज़ प्लास्टिक के निस्तारण के लिए हल्द्वानी स्थित प्लास्टिक प्लांट के उपयोग का दावा किए जाने के मामले में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जाँच समिति गठित की है। कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत के निर्देशों के क्रम में गठित समिति नगर पालिका के कूड़ा निस्तारण की वास्तविक स्थिति के साथ पर्यावरणीय और जनस्वास्थ्य संबंधी प्रभावों की भी जाँच करेगी।

समिति की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी रामनगर करेंगे, जबकि उप कोषाधिकारी रामनगर को सदस्य बनाया गया है। समिति यह जाँच करेगी कि नगर पालिका द्वारा वर्तमान में कूड़े और सिंगल यूज़ प्लास्टिक का निस्तारण कहाँ और किस प्रकार किया जा रहा है।

इसके अलावा चालू वित्तीय वर्ष में ब्लीचिंग पाउडर, डीबीटी और अन्य आवश्यक रसायनों के स्टॉक, खरीद तथा स्टॉक रजिस्टर में दर्ज प्रविष्टियों की भी जाँच की जाएगी। नगर पालिका के कार्मिकों और पर्यावरण मित्रों की शासन द्वारा निर्धारित एसओपी के अनुसार बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज होने की स्थिति का भी अभिलेखीय और स्थलीय परीक्षण किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने समिति को सभी बिंदुओं पर साक्ष्यों और अभिलेखों के साथ तथ्यात्मक, स्पष्ट एवं बिंदुवार जाँच आख्या 15 दिनों के भीतर जिलाधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *