Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Champawat: देवीधुरा बग्वाल मेले में ड्यूटी के दौरान कांस्टेबल गोकुल टम्टा की शहादत, चंपावत पुलिस परिवार शोक में डूबा

Champawat: देवीधुरा बग्वाल मेले में ड्यूटी के दौरान कांस्टेबल गोकुल टम्टा की शहादत, चंपावत पुलिस परिवार शोक में डूबा
शेयर करे-

Champawat: देवीधुरा बग्वाल मेले के दौरान ड्यूटी निभाते हुए चंपावत पुलिस के कांस्टेबल गोकुल टम्टा ने अपने कर्तव्य पथ पर शहादत दी। जानकारी के अनुसार, मेले के दिन भीड़ नियंत्रण के लिए छत पर खड़े लोगों को हटाने के उद्देश्य से गोकुल टम्टा छत पर चढ़ रहे थे। इसी दौरान जिस सरिये को उन्होंने सहारा लिया, वह अचानक मुड़ गया, जिससे वे छत से सिर के बल नीचे गिर पड़े। गंभीर चोट लगने पर उन्हें तुरंत हल्द्वानी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।

कांस्टेबल गोकुल की आकस्मिक मृत्यु से चंपावत पुलिस परिवार में गहरा शोक व्याप्त है। डीएम मनीष कुमार, एसपी अजय गणपति, सीओ शिवराज सिंह राणा, सीओ बंदना वर्मा, आरआई भगवत सिंह राणा, एसएचओ अशोक कुमार, एसआई मनीष खत्री, ललित पांडे, कोतवाल बी.एस. बिष्ट सहित समस्त पुलिस बल और स्थानीय नागरिकों ने गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

बताया जा रहा है कि गोकुल टम्टा कुछ माह पूर्व ही उधम सिंह नगर से स्थानांतरण होकर चंपावत आए थे। उनके निधन को पुलिस महकमे ने अपूरणीय क्षति बताया है।

For latest news updates click here

For English news updates click here  

Cynthia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *