Ramnagar: नारी शक्ति और बाल विकास जन जागृति समिति, रामनगर नैनीताल द्वारा चंद्र नगर नंबर 1, मलधन में ग्रामीणों की स्वास्थ्य सेवाओं की सुविधा हेतु एक दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में डॉ. नासिर हुसैन, डॉ. तारिक हुसैन एवं डॉ. खान द्वारा ग्रामीणों को मुफ्त चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। कैंप का आयोजन विशेष रूप से ग्रामीण जनता की मांग पर समिति द्वारा किया गया, जो सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चला।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान विनोद नारायण एवं सामाजिक कार्यकर्ता नंद किशोर शर्मा ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। समिति की अध्यक्ष शबाना सैफी, उपाध्यक्ष एडवोकेट मनु अग्रवाल एवं विधिक सलाहकार एडवोकेट पूरन चंद्र पांडे ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि समिति विगत चार वर्षों से स्वास्थ्य एवं कानूनी सहायता शिविरों का आयोजन कर रही है, जिससे नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र की जनता को निशुल्क सेवाएं मिल सकें।
मालधन क्षेत्र में आयोजित इस शिविर में 100 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में समिति की उपाध्यक्ष हिना, एडवोकेट रूबीना, अनु शर्मा सहित कई सदस्य एवं चिकित्सक उपस्थित रहे। समिति ने भविष्य में भी इस प्रकार के फ्री मेडिकल एवं लीगल कैंप लगातार आयोजित करते रहने का संकल्प लिया है।
For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar
