Ramnagar: रामनगर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गुल्लरघट्टी क्षेत्र से 02 महिलाओं समेत 05 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 7.553 किलोग्राम अवैध गांजा, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू और गांजे की पुड़िया बनाने व बिक्री में प्रयुक्त पन्नियां बरामद की हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी रामनगर अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर गुल्लरघट्टी नई बस्ती में छापेमारी और चेकिंग अभियान चलाया।
कार्रवाई के दौरान कामेश त्यागी के कमरे से 800 ग्राम गांजा, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और पुड़िया बनाने वाली पन्नियां बरामद हुईं। पुलिस ने उसे गांजे की पुड़िया बनाते हुए मौके पर गिरफ्तार किया। विजय सागर के कब्जे से 465 ग्राम तथा भरत उर्फ बब्लू के कमरे से 975 ग्राम गांजा और पन्नियां बरामद हुईं।
इसी कार्रवाई में नाजिया के कब्जे से 3.798 किलोग्राम तथा नगमा के कब्जे से 1.405 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। दोनों महिलाएं भी गांजे की पुड़िया बनाने के काम में संलिप्त मिलीं।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में कामेश त्यागी के खिलाफ रामनगर कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत पूर्व में दो अभियोग भी दर्ज हैं। बरामदगी के आधार पर कोतवाली रामनगर में एफआईआर संख्या 289/26, 290/26 और 291/26, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किए गए हैं।

Chief Editor, Aaj Khabar
