Headlines

Rudraprayag: भैयादूज पर मुख्यमंत्री धामी की मौजूदगी में बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, ओंकारेश्वर मंदिर के लिए रवाना हुई बाबा केदार की डोली

Rudraprayag: भैयादूज पर मुख्यमंत्री धामी की मौजूदगी में बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, ओंकारेश्वर मंदिर के लिए रवाना हुई बाबा केदार की डोली
शेयर करे-

Rudraprayag: भैया दूज के पावन अवसर पर आज भगवान बाबा केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए विधि-विधान और धार्मिक परंपराओं के साथ बंद कर दिए गए। कपाट बंद होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी धाम पहुंचे और कपाट बंद होने से पूर्व पूजा-अर्चना में शामिल हुए। सुबह 8:30 बजे केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए, जिसके बाद पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, उखीमठ के लिए रवाना हो गई।

इसी क्रम में गौरीकुंड स्थित मां गौरा माई मंदिर के कपाट भी भैया दूज पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। पुजारियों और ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चारण एवं पौराणिक परंपराओं के बीच मां गौरा माई की डोली को गर्भगृह से निकालकर गौरी गांव के लिए रवाना किया। अब छह माह तक मां गौरा माई की पूजा-अर्चना गौरी गांव में संपन्न होगी।

धार्मिक मान्यता है कि बाबा केदारनाथ की डोली गौरीकुंड पहुंचने से पहले ही मां गौरा माई अपने शीतकालीन गद्दीस्थल को रवाना हो जाती हैं, जिससे बाबा केदार और गौरामाई का मिलन नहीं हो पाता। यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है और हर वर्ष कपाट बंद होते ही यही धार्मिक क्रम दोहराया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *