Headlines

Rudraprayag: 24 घंटे की रोक के बाद शुरू हुई केदारनाथ यात्रा, 5,000 यात्रियों को भेजा गया धाम

शेयर करे-

Rudraprayag: उत्तराखंड की केदारनाथ और बदरीनाथ घाटियों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं। अलकनंदा और मंदाकिनी नदियों का जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंच गया है, जिससे प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

तेज बारिश के चलते सोमवार को रोकी गई केदारनाथ यात्रा को आज फिर से शुरू कर दिया गया। सोनप्रयाग में रुके 5,000 से अधिक श्रद्धालुओं को सुरक्षा के विशेष इंतज़ामों के साथ केदारनाथ धाम की ओर भेजा गया है। यात्रा मार्ग पर डेंजर जोन में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है और यात्रियों को सुरक्षित रास्ता पार कराया जा रहा है।

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके मद्देनजर प्रशासन और आपातकालीन टीमें पूरी तरह सतर्क हैं। साथ ही यात्रा मार्गों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

उधर, बदरीनाथ हाईवे के सिरोबगड़ क्षेत्र में पहाड़ी से लगातार भूस्खलन हो रहा है। यह इलाका वर्षों से भूस्खलन प्रभावित है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है। वाहन चालकों को जोखिम भरे हालात में सफर करना पड़ रहा है। केदारनाथ हाईवे पर भी जगह-जगह मलबा और बोल्डर गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं।

नदी किनारे बसे गांवों में लोग सतर्कता बरत रहे हैं। प्रशासन ने स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मौसम की जानकारी पर नजर रखें और अनावश्यक यात्रा से बचें।

For latest news updates click here

For English news updates click here   

Pal ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *