Headlines

Rudraprayag: रुद्रप्रयाग में गुलदार का आतंक, पांच वर्षीय दक्ष का शव बरामद

Rudraprayag: रुद्रप्रयाग में गुलदार का आतंक, पांच वर्षीय दक्ष का शव बरामद
शेयर करे-

Rudraprayag: रुद्रप्रयाग जिले के सिंद्रवाणी (छिनका–नगरासू) क्षेत्र में गुलदार द्वारा उठाए गए पांच वर्षीय बच्चे दक्ष का शव आधी रात को बरामद कर लिया गया। इस हृदयविदारक घटना के बाद जिलाधिकारी प्रतीक जैन के निर्देश पर प्रशासन, पुलिस, वन विभाग और SDRF की सात संयुक्त टीमों ने व्यापक सर्च अभियान चलाया।

एसडीएम रुद्रप्रयाग ने बताया कि वन विभाग की तीन टीमें, डीडीआरएफ की दो टीमें, एसडीआरएफ की एक टीम तथा पुलिस–प्रशासन की संयुक्त टीम ने गहन तलाशी के बाद बच्चे का शव खोज निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

प्रशासन ने गुलदार के संभावित खतरे को देखते हुए ग्रामीणों की राय के आधार पर विभिन्न स्थानों पर पिंजरे लगाने और वन विभाग की गश्ती टीम द्वारा लगातार निगरानी के निर्देश दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि हेमंत बिष्ट का पांच वर्षीय पुत्र दक्ष मंगलवार शाम घर के बाहर आंगन में था, तभी गुलदार उसे उठा ले गया। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *