Headlines

Rudrapur: प्रतिसार निरीक्षक मनीष शर्मा को डीएसपी पद पर पदोन्नति, एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने दी शुभकामनाएं

Rudrapur: प्रतिसार निरीक्षक मनीष शर्मा को डीएसपी पद पर पदोन्नति, एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने दी शुभकामनाएं
शेयर करे-

Rudrapur: जनपद ऊधम सिंह नगर में प्रतिसार निरीक्षक के पद पर कार्यरत पुलिस अधिकारी श्री मनीष शर्मा को वरिष्ठता के आधार पर निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के पद पर पदोन्नति प्राप्त हुई है।

इस अवसर पर 1 मई 2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्री मणिकांत मिश्रा ने श्री शर्मा को पदोन्नति की बधाई दी। उन्होंने मनीष शर्मा के उज्जवल भविष्य और दीर्घायु की कामना करते हुए उनके कार्यों की सराहना की और उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए प्रेरित किया।

पदोन्नति से उत्साहित मनीष शर्मा ने विश्वास दिलाया कि वे अपने नए दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा और कर्तव्यपरायणता के साथ करेंगे।

For latest news updates click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *