Rudrapur: रुद्रपुर की आदर्श कॉलोनी में दबंगों द्वारा एक परिवार पर जानलेवा हमले की कोशिश का मामला सामने आया है। बदमाशों ने धारदार हथियारों से लैस होकर घर में घुसने की कोशिश की, लेकिन परिवार के सदस्यों ने किसी तरह गेट बंद कर खुद को बचा लिया। हमलावरों ने घर के बाहर खड़ी कार समेत दो वाहनों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें दो व्यक्ति वाहनों को तोड़फोड़ करते दिख रहे हैं। पीड़ित महिला गुलशन, पत्नी मोहम्मद मुजीब, ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति पहले घर में घुसकर गाली-गलौज करने लगा और जान से मारने की धमकी देकर चला गया। कुछ देर बाद वह कुछ अन्य लोगों के साथ धारदार हथियारों के साथ लौटा और हमला करने की कोशिश की।
एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar
