Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बने न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी, वर्तमान मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी आज हो रहे हैं सेवानिवृत।

हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बने न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी, वर्तमान मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी आज हो रहे हैं सेवानिवृत।
शेयर करे-

नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी के 26 अक्टूबर (आज) को सेवानिवृत्त हो रहे हैं । उनके स्थान पर अब हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी को उत्तराखंड हाईकोर्ट का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है । राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बुधवार को इस आशय का गजट नोटिफिकेशन भी जारी हो गया है । दूसरी ओर न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी के हाईकोर्ट का कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश बनने पर हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं व न्यायिक अधिकारियों में खुशी का माहौल है । बता दें कि न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी का जन्म 19 सितम्बर 1965 को कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ में हुआ । उनके पिता एन.बी. तिवारी एक नामी वरिष्ठ वकील रहे हैं जबकि उनके दादा राम दत्त भी जिला पिथौरागढ़ में एक प्रमुख वकील थे। उनकी 10वीं तक की पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय पिथौरागढ़ में हुई जबकि उन्होंने ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन राजकीय स्नातकोत्तर

महाविद्यालयए पिथौरागढ़ से किया। उन्होंने वर्ष 1990 में दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी किया जबकि 1990 में ही वह बार काउंसिल ऑफ यूपी इलाहाबाद में पंजीकृत हुए और उच्च न्यायालय इलाहाबाद में उन्होंने प्रैक्टिस शुरू की। वर्ष 2000 में उत्तराखंड उच्च न्यायालय बनने पर नैनीताल स्थानांतरित हो गए और उत्तराखंड उच्च न्यायालय में आकर वकालत करने लगे। उन्हेें 20 मई 2009 को उन्हें वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में नामित किया गया। 2008 में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन नैनीताल के अध्यक्ष बने। उन्होंने विभिन्न मामलों में राज्य सरकार की ओर से विशेष वकील के रूप में पैरवी की। 19 मई 2017 को उन्हें उत्तराखंड उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया था। न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी के हाईकोर्ट का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनने पर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश चंद्र सिंह रावत समेत अन्य पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं के साथ ही हाईकोर्ट के अधिकारियों व कर्मियों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *